ISRO Recruitment 2022 For 522 Posts Apply At Isro.gov.in Last Date Today 09 January 2023 Sarkari Naukri

ISRO Recruitment 2022 Last Date Today: इसरो (ISRO) ने कुछ समय पहले विभिन्न पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. वे कैंडिडेट्स जो इसरो के इन पद पर आवेदन करने की इच्छा और योग्यता रखते हों और किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे आज के आज फॉर्म भर दें. इसरो के इन पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 09 जनवरी 2023 दिन सोमवार है. आज के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी. जानिए आवेदन से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां.

आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां देखें यहां

  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन में कुल 522 पद पर भर्ती होगी.
  • इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे.
  • इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – isro.gov.in.
  • अगर वैकेंसी डिटेल की बात करें तो कुल 522 पद में से असिस्टेंट के 339 पद, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 153 पद, अपर डिवीजन क्लर्क के 16 पद और स्टेनोग्राफर के 14 पद भरे जाएंगे.
  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 09 जनवरी 2023 को 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है. डिटेल में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • असिस्टेंट और अपर डिवीजन क्लर्क के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इन्हें कंप्यूटर की भी नॉलेज होनी चाहिए.
  • जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए 60 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन करने के अलावा कैंडिडेट के पास कर्मशियल या सेक्रेटियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट को कंप्यूटर का इस्तेमाल आना चाहिए और टाइपिंग भी आनी चाहिए.
  • इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा. पहले लिखित परीक्षा होगी जिसे पास करने वाले कैंडिडेट्स स्किल टेस्ट दे सकेंगे.
  • आवेदन करने के लिए कैंडिडे्टस को 100 रुपये शुल्क देना होगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: जानिए उन शहरों के नाम जहां सरकार ने दिए 15 तक स्कूल बंद करने के आदेश 

news reels

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Source link