Today Hindi Panchang 16 September 2022 Know Aaj Ka Panchang Friday Rahu Kaal Shubh Muhurat


Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 September 2022: पंचांग के अनुसार 16 सितंबर 2022, शु्क्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन पितृ पक्ष का 7वां दिन है. इस दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा का शुभ संयोग बना हुआ है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 सितंबर 2022 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है. जो दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी की तिथि प्रारंभ होगी.

पितृ पक्ष का कौन सा श्राद्ध है? (Pitru Paksha 2022 dates)
पितृ पक्ष चल रहा है. शुक्रवार को पितृ पक्ष का षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. इस दिन अश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि का आरंभ दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से हो रहा है.

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष सप्तमी श्राद्ध पर कल इस तरह ही बनाएं और खिलाएं भोजन, नहीं तो रूठ जाएंगे पितर

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 सितंबर 2022 को पंचांग के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र आकाश मंडल का तीसरा नक्षत्र है.  इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है. इसका संबंध आत्मा से भी है. पितृ पक्ष में इस नक्षत्र को महत्वपूर्ण माना गया है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 सितंबर 2022, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

16 सितंबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 September 2022)

विक्रमी संवत्: 2079
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: कृष्ण
दिन: शुक्रवार
ऋतु: शरद
तिथि: षष्ठी – 12:21:47 तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 09:56:06 तक
करण: वणिज – 12:21:47 तक, विष्टि – 25:15:21 तक
योग: वज्र – 29:49:12 तक
सूर्योदय: 06:06:11 AM
सूर्यास्त: 18:25:37 PM 
चन्द्रमा: वृषभ राशि
राहुकाल: 10:43:28 से 12:15:54 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:51:15 से 12:40:32 तक
दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

दुष्टमुहूर्त: 08:34:04 से 09:23:21 तक, 12:40:32 से 13:29:50 तक
कुलिक: 08:34:04 से 09:23:21 तक
कंटक: 13:29:50 से 14:19:08 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:08:26 से 15:57:43 तक
यमघण्ट: 16:47:01 से 17:36:19 तक
यमगण्ड: 15:20:45 से 16:53:11 तक
गुलिक काल: 07:38:36 से 09:11:02 तक

Horoscope Today 16 September: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि समेत सभी राशियों का जानें राशिफल

Surya Gochar 2022: ‘कन्या राशि’ में दो दिन बाद बनने जा रहा है अतिशुभ ‘बुधादित्य’ योग, चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

By jaghit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: