Pakistan Former Science And Technology Minister Fawad Hussain Praises India Chandrayaan 3 Moon Mission Demand For Live Streaming

Pak On Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग को लेकर न सिर्फ देशभर में लोग उत्सुक है, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) के लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मंगलवार (22 अगस्त) को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन (Fawad Hussain) ने भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 के लिए बधाई दी. उन्होंने इसे मानव जाति के लिए एक ऐतिहासिक पल करार दिया.

हिन्दुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद हुसैन ने कई बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मजाक उड़ाया. इसके बाद अब जाकर उन्होंने मंगलवार (22 अगस्त) को भारत को बधाई देते हुए X (ट्विटर) पर अपने देश की सरकार से अनुरोध किया कि चंद्रयान -3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाए.

चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव दिखाने की बात
फवाद हुसैन ने X (ट्विटर) पर पाक मीडिया को शाम 6:15 बजे चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को लाइव दिखाने की बात की. उन्होंने मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पल करार दिया. उन्होंने विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों को बधाई दी. इससे पहले फवाद हुसैन ने 14 जुलाई को भारत के अंतरिक्ष और साइंस कम्युनिटी के लोगों को बधाई दी थी, जब इसरो ने तीसरा चंद्रमा मिशन लॉन्च किया था.

फवाद हुसैन चौधरी ने साल 2019 में चंद्रयान -2 मिशन के फेल हो जाने के बाद इसरो को जमकर ट्रोल किया था. उन्होंने दूसरे चंद्र मिशन पर 900 करोड़ रुपये खर्च करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि किसी अनजान जगह पर काम करना बुद्धिमानी नहीं है.

फवाद चौधरी ने यूज किया था इंडिया फेल्ड हैशटैग
आपको बता दें कि चंद्रयान-2 के मिशन के फेल हो जाने के बाद फवाद चौधरी ने X (ट्विटर) पोस्ट पर हैशटैग इंडिया फेल्ड का भी इस्तेमाल किया था, जब विक्रम लैंडर का चंद्रमा से सिर्फ 2.1 किमी ऊपर जमीनी स्तर से संपर्क टूट गया था.

वहीं चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लैंडर मॉड्यूल विक्रम लैंडर लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह पर सही स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Airlines: कंगाली की मार ने तोड़ी पाकिस्तानी सरकारी एयरलाइन की कमर, आर्थिक तंगी की वजह से 11 प्लेन को दिखाया बाहर का रास्ता

Source link

By jaghit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: