IOCL Recruitment 2022 Indian Oil Corporation Bharti For 1760 Posts Before 03 January

IOCL Apprentice Recruitment 2022: 10वीं पास कैंडिडेट्स से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपरेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है. इन पद के लिए आवेदन आज यानी 14 दिसंबर 2022 दिन बुधवार से शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हों, वे अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें. इन रिक्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 03 जनवरी 2023 है. इन भर्तियों की खास बात ये ही कि इनके लिए दसवीं, बारहवीं पास और ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

आईओसीएल की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1760 पद पर भर्ती होगी. इनमें ट्रेड अपरेंटिस, ग्रेजुएट अपरेंटिस और टेक्नीशियन अपरेंटिस के पद शामिल हैं. सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स की नियुक्ति देशभर के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, चंडीगढ़, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि में होगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

News Reels

इन पद पर अप्लाई करने के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग है. ट्रेड अपरेंटिस पद के लिए दसवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. टेक्नीशियन पद के लिए इंजीनियरिंग पास कैंडिडेट्स जिनके कम से कम 50 फीसदी अंक हों, वे अप्लाई कर सकते हैं और ग्रेजुएट अपरेंटिस पद के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीए, बीएससी, बीकॉम पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. तीनों ही केस में कैंडिडेट के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी को अंकों में छूट मिलेगी. इन पद के लिए आयु सीमा 21 से 24 साल तय की गई है.

कैसे होगा सेलेक्शन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिये होगा. परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न आएंगें. एक प्रश्न के चार विकल्प दिए होंगे जिनमें से एक सही होगा. चयनित होने के बाद इन कैंडिडेट्स की सर्विस एक साल के लिए होगी. केवल ट्रेड अपरेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर) की 15 महीने और ट्रेड अपरेंटिस (रिटेल्स सेल्स एसोसिएट) की 14 महीने होगी.

अन्य डिटेल्स जानने के लिए नोटिस के लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ उम्मीदवारों के लिए इस तारीख को जारी होगा RRB ग्रुप डी रिजल्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Source link