​Government Jobs 2022 Apply For Drug Inspector Posts Salary 1 Lakh Plus

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक राज्य में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी तय की गई है.

टीएसपीसी के इस भर्ती अभियान जरिए ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर के 18 पद पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या  D.Pharm पास होना चाहिए. इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से क्लीनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में मेडिसिन के साथ स्पेशलिस्ट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

उम्र सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को इस अभियान के लिए शुल्क के रूप में 320 रुपये का भुगतान करना होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 51 हजार 320 रुपये से लेकर 1 लाख 27 हजार 310 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा.

ये हैं जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तारीख- 16 दिसंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख- 5 जनवरी 2023

इस तरह करें अप्लाई

  • चरण 1: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं
  • चरण 2: अब टीएसपीएससी भर्ती 2022 अधिसूचना के लिए खोजें
  • चरण 3: इसके बाद अधिसूचना में सभी जानकारी पढ़ें
  • चरण 4: आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए तरीके के अनुसार आवेदन करें

यह भी पढ़ें-

​JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस 2023 के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Source link