‘अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली दूर नहीं’, बोले भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा

 

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा, “हम रोड खाली कर के अपने अपने धरने की जगह पहुंच रहे हैं. हम झूठे आश्वासन के साथ नहीं है, अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली दूर नहीं है. कमेटी के पदाधिकारियों के साथ 8 दिनों में  किसानों की मांग का निस्तारण कराने का आश्वासन मिला है. किसान कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे. रात में 8 बजे कमिश्नर से मीटिंग के लिए बुलाया है.”

Source link