मणिपुर में महिलाओं को न्यूड घुमाने के वीडियो को नहीं कर पाएंगे ट्विटर पर शेयर, सरकार ने जारी किए आदेश

मणिपुर हिंसा वीडियो: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इन सबके बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार (20 जुलाई) को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिलाओं के वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी है.

केंद्र सरकार की ओर से ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी करते हुए मणिपुरी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर करने से रोकने को कहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है, क्योंकि मामले की अभी जांच चल रही है.

 

Source link