Categories: Politics

President Murmu On A Four-day Visit To Nagaland, Mizoram And Sikkim From Wednesday

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बुधवार (2 नवंबर) को नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों-नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नॉर्थ ईस्ट के इन राज्यों की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान मुर्मू कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी. अधिकारियों के मुताबिक, मुर्मू बुधवार को सबसे पहले नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगी.

कोहिमा में राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयारी कर ली है. उन्होंने बताया कि “राष्ट्रपति बुधवार को कोहिमा में वर्चुअल रूप से नए सरकारी स्कूलों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई गई सड़कों और कोहिमा सुपर मार्केट का उद्घाटन करेंगी”.

दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार (3 नवंबर) को मुर्मू कोहिमा युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. कोहिमा की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर अंगामी जनजाति के लोगों के सबसे पुराने गांवों में से एक किग्वेमा जाएंगी. वह किग्वेमा की ग्राम परिषद के सदस्यों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बातचीत भी करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और राज्य में शिक्षा से संबंधित अलग-अलग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगी.

ताज़ा वीडियो

मिजोरम विधानसभा को करेंगी संबोधित 

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू आइजोल में राजभवन में मिजोरम सरकार के तरफ से उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी. अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार (4 नवंबर) को राष्ट्रपति आइजोल में मिजोरम विधानसभा के मेंबरों को संबोधित करेंगी. उन्होंने बताया कि मुर्मू चार नवंबर से सिक्किम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी, जहां उनके स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

प्रोजेक्ट का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति सेवोक-गंगटोक रोड पर रंगपो में अटल सेतु, पूर्वी सिक्किम में दो लेन की चिसोपानी यातायात सुरंग और दक्षिण सिक्किम के रावोंगला में वीसी गंजू लामा गर्ल्स हॉस्टल का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू पूर्वी सिक्किम के खामडोंग में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), पश्चिम से दक्षिण जिलों को जोड़ने वाली नामची से बिरहांग के बीच की सड़क के चौड़ीकरण और सुधार, सिंगतम में जिला हॉस्पिटल और दक्षिण सिक्किम के नामची में विश्व नवीकरण आध्यात्मिक ब्रह्माकुमारी केंद्र जैसी प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगी.

शनिवार को नई दिल्ली लौटेंगी

अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति शनिवार (5 नवंबर) को नई दिल्ली लौटेंगी. इसके लिए वो पड़ोसी पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे रवाना होने से पहले रावोंगला में एक कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के साथ संवाद करेंगी. मुर्मू ने पिछले महीने नॉर्थ ईस्ट एरिया के दो अन्य राज्यों-त्रिपुरा और असम का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें: Morbi Tragedy: पुलिस ने कोर्ट को बताया- ‘जंग खा गए थे मोरबी पुल के तार, मरम्मत नहीं हुई’, मैनेजर बोला- भगवान की मर्जी से हुआ हादसा

Source link

jaghit

Share
Published by
jaghit

Recent Posts

'मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना' के लिए नहीं है बजट? अब मंत्री नरेंद्र पटेल ने किया ये दावा

<p style="text-align: justify;"><strong>Madhya Pradesh News Today:</strong> भारत सहित पूरी दुनिया ने 3 साल वैश्विक महामारी…

5 days ago

Inside Hina Khan’s Pre-Birthday Celebrations With Rocky Jaiswal And Mother In Goa

Hina Khan’s birthday is on October 2. (Photo Credits: Instagram)From a stunning view of her…

5 days ago

Swiggy IPO Gets Sebi Approval: All You Need to Know About Rs 11,000-Crore Issue

Food and grocery delivery major Swiggy has received markets regulator Sebi’s clearance to launch its…

5 days ago

‘Imprints of Make in India visible everywhere’: PM Modi lauds 10 years of flagship initiative | India News

NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi on Wednesday lauded the efforts of each and every…

5 days ago

Waqf Amendment Bill JPC 1 Crore Emails Nishikant Dubey VHP Vinod Bansal Said it Email Jihad | वक्फ बिल पर 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव: VHP बोली

Waqf Amendment Bill Email: वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को सुझाव के लिए…

5 days ago

Georgia Meloni and Elon Musk date truth behind the viral photos

Meloni And Musk Viral Photos : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ज्यादातर किसी…

5 days ago