Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा 25 जनवरी 2024, गुरुवार को है. ये मोक्षदायिनी पूर्णिमा मानी जाती है. पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से कई जन्मों का पाप धुल जाते हैं. शास्त्रों में पौष पूर्णिमा का वर्णन किया गया है, इस दिन से माघ मेले में गंगा स्नान का विधान है.
प्रयागराज कल्पवास की शुरुआत पौष पूर्णिमा से ही होती है. इस साल 2024 में पौष पूर्णिमा बहुत शुभ संयोग लेकर आ रही है. इस दिन पूजा-पाठ के अलावा शुभ चीजों की खरादारी करने का संयोग बन रहा है, इससे मां लक्ष्मी साधक पर मेहरबान होंगी. आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा 2024 के शुभ योग और महत्व.
पौष पूर्णिमा 2024 शुभ योग (Paush Purnima 2024 Shubh Yoga)
पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा पर ‘गुरु पुष्य योग’ समेत 7 अद्भुत संयोग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, प्रीति योग, रवि योग, गुरुवार और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. गुरु पुष्य योग में मां लक्ष्मी की पूजा और सोना-चांदी, भूमि, वाहन, संपत्ति आदि खरीदने से उसमें समृद्धि होती है. लक्ष्मी जी घर में वास करती हैं.
पौष पूर्णिमा 2024 मुहूर्त (Paush Purnima 2024 Shubh Muhurat)
पौष पूर्णिमा तिथि शुरू | 24 जनवरी 2024, रात 09.49 |
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त | 25 जनवरी 2024, रात 11.23 |
स्नान-दान मुहूर्त | सुबह 05.26 – सुबह 06.20 |
सत्यानारायण पूजा | सुबह 11.13 – सुबह 12.33 |
चंद्रोदय समय | शाम 05.29 |
लक्ष्मी जी की पूजा | रात्रि 12.07 – देर रात 01.00 |
Panchak 2024 List: 13 जनवरी को साल का पहला मृत्यु पंचक, साल 2024 में पंचक कब-कब है, जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
<p style="text-align: justify;"><strong>Madhya Pradesh News Today:</strong> भारत सहित पूरी दुनिया ने 3 साल वैश्विक महामारी…
Hina Khan’s birthday is on October 2. (Photo Credits: Instagram)From a stunning view of her…
Food and grocery delivery major Swiggy has received markets regulator Sebi’s clearance to launch its…
NEW DELHI: Prime Minister Narendra Modi on Wednesday lauded the efforts of each and every…
Waqf Amendment Bill Email: वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को सुझाव के लिए…
Meloni And Musk Viral Photos : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ज्यादातर किसी…